कर्ज के बोझ और लिक्विडिटी की कमी से जूझ रही चीन की Evergrande ने रविवार को बताया कि उसने शेनजेन सहित छह शहरों में 10 से अधिक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स पर काम दोबारा शुरू कर दिया है। Evergrande ने हाल ही में बॉन्ड्स पर एक पेमेंट कर डिफॉल्ट के खतरे को टाला था।
