Adani Wilmar Q1 Results: एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी अदाणी विल्मर को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 79 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने बताया कि कूकिंग ऑयल की कीमतों में गिरावट और इनकम में कमी के चलते उसे यह घाटा हुआ है। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 194 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। अदाणी विल्मर का कुल इनकम जून तिमाही में 12 फीसदी गिरकर 12,928 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,724 करोड़ रुपये था। अदाणी विल्मर ने बुधवार 2 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी।
