BPCL Q4 Results: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने मार्च तिमाही में उम्मीदों से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 158.99 फीसदी या करीब ढाई गुना बढ़कर ₹6,477.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,501.08 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,959.58 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 230.57 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
