Get App

IDBI Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 60% बढ़कर ₹1323 करोड़ पर, NPA घटा

IDBI Bank ने बताया है कि उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर सितंबर 2023 तिमाही में 2,072 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2022 तिमाही में यह 2208 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग एक्सपेंस सितंबर 2023 तिमाही में 1,884.2 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 1,618 करोड़ रुपये पर थे। नेट इंट्रेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी और यह 3,067 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 4:14 PM
IDBI Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 60% बढ़कर ₹1323 करोड़ पर, NPA घटा
IDBI Bank का नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 4.33% रहा, जो एक साल पहले 4.37% था।

IDBI Bank Ltd ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (FY24Q2) के लिए वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60% बढ़कर 1,323.27 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 828 करोड़ रुपये रहा था। बैंक की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि सितंबर 2023 तिमाही में ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 6,924.18 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 6066 करोड़ रुपये थी। नेट इंट्रेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी और यह 3,067 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले सितंबर तिमाही में यह 2,738 करोड़ रुपये पर थी।

वहीं IDBI Bank का नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 4.33% रहा, जो एक साल पहले 4.37% था। बैंक ने बताया है कि उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर सितंबर 2023 तिमाही में 2,072 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2022 तिमाही में यह 2208 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग एक्सपेंस सितंबर 2023 तिमाही में 1,884.2 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 1,618 करोड़ रुपये पर थे। बैंक के नेट एडवांसेज सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 1,68,502 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।

NPA का हाल

NPA (Non Performing Assets) की बात करें तो सितंबर 2023 तिमाही में IDBI Bank का ग्रॉस NPA रेशियो 4.90% रहा। यह सितंबर 2022 तिमाही में 16.51% और जून 2023 तिमाही में 5.05% था। नेट NPA रेशियो 0.39% पर आ गया, जो एक साल पहले सितंबर तिमाही में 1.16% और जून 2023 तिमाही में 0.44% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें