Jio Financial Services Q2 Results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2023) में 668 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह इसकी ठीक पिछली तिमाही में रहे मुनाफे से करीब 101 फीसदी अधिक है। अगस्त महीने में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का यह पहला तिमाही नतीजा है। यह पहले मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) थी, जिसे अगस्त में अलग कंपनी के तौर पर सूचीबद्ध कराया गया था।
