Get App

Motherson Sumi को कॉस्ट बढ़ने से लगा झटका, 69% घटकर 245 करोड़ रुपये रह गया नेट प्रॉफिट

ऑटो एंसिलरी कंपनी Motherson Sumi का ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.7 फीसदी घटकर 16,117.5 करोड़ रुपये रह गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2022 पर 2:13 PM
Motherson Sumi को कॉस्ट बढ़ने से लगा झटका, 69% घटकर 245 करोड़ रुपये रह गया नेट प्रॉफिट
Motherson Sumi Systems ने कहा, ग्लोबल सप्लाई चेन की कमी आंशिक रूप से दूर हो गई है, लेकिन ऊंची कॉस्ट के चलते चुनौतियां बरकरार हैं

Motherson Sumi Systems : मदरसन सूमी सिस्टम्स ने शुक्रवार को अपने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का इस तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.3 फीसदी गिरकर 245.1 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि यह एनालिस्ट्स के 191 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है।

इस दौरान ऑटो एंसिलरी कंपनी का ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.7 फीसदी घटकर 16,117.5 करोड़ रुपये रह गया, जो बाजार के 14,794 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है।

ऊंची कॉस्ट के चलते चुनौतियां बरकरार

कंपनी के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा, “ये रिजल्ट हमारे बिजनेस के लचीलेपन और बाजार के चुनौतीपूर्ण हालात में हमारी टीम के ग्लोबल स्तर पर प्रयासों के संकेत हैं। भले ही ग्लोबल सप्लाई चेन की कमी आंशिक रूप से दूर हो गई है, लेकिन ऊंची कॉस्ट के चलते चुनौतियां बरकरार हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें