Get App

Nazara Technologies Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 53% बढ़कर ₹24.2 करोड़, EBITDA 30% बढ़ा

Nazara Technologies वर्तमान में तीन प्रमुख क्षेत्रों में काम करती है- गेमिंग (वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप, किडोपिया, एनिमल जैम, क्लासिक रम्मी आदि), ईस्पोर्ट्स (नोडविन गेमिंग, स्पोर्ट्सकीडा) और विज्ञापन (Datawrkz)। FY24 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर की बात करें तो Nazara ने टैक्स के बाद लाभ में 42 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की और यह 45 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 09, 2023 पर 8:14 AM
Nazara Technologies Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 53% बढ़कर ₹24.2 करोड़, EBITDA 30% बढ़ा
सितंबर 2023 तिमाही के दौरान Nazara Technologies ने एसबीआई म्यूचुअल फंड और Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत से 510 करोड़ रुपये जुटाए।

Nazara Technologies का शुद्ध मुनाफा सितंबर 2023 तिमाही में 53.3 प्रतिशत बढ़कर 24.2 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 15.77 करोड़ रुपये था। गेमिंग और ईस्पोर्ट्स सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन, कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी का अहम कारण रहा। सितंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 297.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 263.8 करोड़ रुपये से 12.7 प्रतिशत अधिक है। EBITDA सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 27.9 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 21.4 करोड़ रुपये था।

FY24 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर की बात करें तो Nazara ने टैक्स के बाद लाभ में 42 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की और यह 45 करोड़ रुपये रहा। FY23 की अप्रैल-सितंबर छमाही में मुनाफा 31.7 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 551.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 486.9 करोड़ रुपये था।

तीन वर्टिकल्स में है बिजनेस

Nazara Technologies वर्तमान में तीन प्रमुख क्षेत्रों में काम करती है- गेमिंग (वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप, किडोपिया, एनिमल जैम, क्लासिक रम्मी आदि), ईस्पोर्ट्स (नोडविन गेमिंग, स्पोर्ट्सकीडा) और विज्ञापन (Datawrkz)। सितंबर 2023 तिमाही के दौरान कंपनी ने एसबीआई म्यूचुअल फंड और Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत से 510 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी को 750 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें