Titagarh Rail Systems Q2 Results: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में करीब 46.5% बढ़ गया है। कंपनी ने बुधवार 18 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2023) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध बढ़कर 70.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 48.2 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में करीब 54.1% बढ़कर 935.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 607.1 करोड़ रुपये था।
