Get App

LTIMindtree ने प्रति शेयर 20 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान, मुनाफा 2.25% गिरकर ₹1,162 करोड़ रहा

LTIMindtree Q2 Results: आईटी कंपनी एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) ने बुधवार 18 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2023) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.5% घटकर 1,162 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.87 फीसदी की गिरावट रही

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 7:30 PM
LTIMindtree ने प्रति शेयर 20 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान, मुनाफा 2.25% गिरकर ₹1,162 करोड़ रहा
LTIMindtree Q2 Results: कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 9048.6 करोड़ रुपये रहा

LTIMindtree Q2 Results: आईटी कंपनी एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) ने बुधवार 18 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2023) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.5% घटकर 1,162 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.87 फीसदी की गिरावट रही। नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का भी ऐलान किया।

मनीकंट्रोल की ओर से एनालिस्ट में कराए एक अनुमान के कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 10 फीसदी गिरावट आने का अनुमान जताया था। इस आधार पर कंपनी के नतीजों को अनुमान से अच्छा कहा जा सकता है। LTIMindtree का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 9048.6 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 7.86 फीसदी और तिमाही आधार पर 2.43 फीसदी अधिक है।

प्रति शेयर 20 रुपये डिविडेंड

LTIMindtree ने 1 रुपये फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 20 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 अक्टूबर 2023 तय की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें