महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra (M&M) को महंगाई और बढ़ी हुई ब्याज दरों जैसी दिक्कतों से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना होगा। महंगाई और ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद वित्तीय वर्ष के बाकी समय के लिए कंपनी के प्रोडक्ट की मजबूत डिमांड जारी रहेगी। ऐसा एमएंडएम के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा (Veejay Nakra, President, Automotive Sector, M&M) ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में कहा।
