पिछले काफी समय से एयरलाइंस की आलोचना होती रही है कि वे त्योहारी सीजन के दौरान हवाई किराया काफी ज्यादा बढ़ा देती हैं। दिवाली जैसे मौकों पर सरकार ने भी कहा कि विमानन कंपनियों को बेहिसाब किराया नहीं बढ़ाना चाहिए। यही चीज महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के किराये में भी देखने को मिली। अब इंडिगो (IndiGo) के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) हवाई किराए पर बढ़ती सार्वजनिक आलोचना के बारे में खुलकर बात की।
