Get App

Health Tips: किचन में रखा ये मसाला किसी दवा से कम नहीं, डायबिटीज और हार्ट के लिए है रामबाण

Benefits Of Cinnamon : भारत में आमतौर पर दालचीनी के पेड़ की छाल का भीतरी हिस्सा मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसका काफी महत्व बताया गया है। कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार बताते हैं कि इसके उपयोग से बुखार, सूजन, सामान्य सर्दी और उल्टियां के साथ ही डायबिटीज और हार्ट जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2024 पर 4:27 PM
Health Tips: किचन में रखा ये मसाला किसी दवा से कम नहीं, डायबिटीज और हार्ट के लिए है रामबाण
कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार बताते हैं कि इसके उपयोग से बुखार, सूजन, सामान्य सर्दी और उल्टियां के साथ ही डायबिटीज और हार्ट जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है

भारत हमेशा से ही अपने मसालों और आयुर्वेद के लिए जाना जाता रहा है। हजारों सालों से यहां आयुर्वेद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज होता रहा है। आज के दौर में भी भले ही आधुनिक विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली हो लेकिन भारत के आयुर्वेद की प्रासंगिकता बनी हुई है। आज भी भारत समेत पूरी दुनिया में कई लोग आयुर्वेद में अपना भरोसा रखते हैं।

भारत के खानों में गरम मसालों की अपनी एक अलग स्थान है। ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे ही एक मसाला दालचीनी है। जिसे भारत समेत दुनियाभर में खाने के स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये काफी उपयोगी मसाला है। यही वजह है कि लोग पुराने समय में इसे बतौर करंसी भी इस्तेमाल करते थे।

बुखार, सूजन, सामान्य सर्दी को कम करने में प्रभावशाली है दालचीनी

दालचीनी के पेड़ की छाल मसाले के रूप में इस्तेमाल होताी है। भारत में हजारों सालों से इसका इस्तेमाल बुखार, सूजन और सामान्य सर्दी को दूर करने में किया जा रहा है। ये आपके घर के आस-पास किसी भी किराने दुकान में आसानी से मिल जाएंगे। आप इसका इस्तेमाल स्टिक्स, पाउडर, चाय और तेल के रूप में कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें