प्रेगनेंसी में महिलाएं खूब खाती है। जो मन किया और जब मन किया खाने लगती है। पहले कहा जाता था कि ये बच्चे का मन होता है, इसलिए लोग बड़े चाव से गर्भवती महिला को उसकी पसंद की चीजें खिलाते थे। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा खाने या बहुत मीठा खाने से महिलाओं में डायबिटीज की समस्या हो सकती है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। प्रेगनेंट महिला का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से बच्चे के विकास और डिलिवरी के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये डायबिटीज बच्चा होने के बाद खत्म हो जाती है।