डायबिटीज के मरीजों के लिए हर चीज खाने से पहले एक सवाल जरूर उठता है "क्या ये ब्लड शुगर बढ़ाएगा?" शहद को अक्सर सेहतमंद और नेचुरल स्वीटनर माना जाता है, लेकिन जब इसे डायबिटीज के नजरिए से देखा जाता है, तो भ्रम पैदा होता है। क्या नेचुरल होना इसे सुरक्षित बनाता है? दरअसल, शहद में नेचुरल शुगर होती है जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। कुछ लोग इसे व्हाइट शुगर से बेहतर विकल्प मानते हैं क्योंकि इसका असर धीरे-धीरे होता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इसे मनमानी मात्रा में खाया जा सकता है।