Get App

पेट फूलना, गैस, अपच? सोने से पहले करें ये 3 जादुई उपाय, असर होगा फौरन!

Health tips: मानसून में बढ़ी नमी और उमस के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे गैस, अपच और भूख न लगने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। शरीर थका-थका महसूस करता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है, खासकर रात को सोने से पहले इन्हें अपनाना फायदेमंद होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 8:38 AM
पेट फूलना, गैस, अपच? सोने से पहले करें ये 3 जादुई उपाय, असर होगा फौरन!
Health tips: सौंफ का पानी न सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि पेट की गर्मी कम करता है

मानसून का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं ये पाचन से जुड़ी परेशानियों का कारण भी बन जाता है। इस मौसम में बढ़ी हुई नमी और उमस शरीर की पाचन शक्ति को धीमा कर देती है, जिससे गैस, अपच, पेट में भारीपन और भूख न लगने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। नतीजा ये होता है कि शरीर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। आयुर्वेद और योग के अनुसार, मानसून में पाचन तंत्र को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में रात को सोने से पहले कुछ घरेलू उपाय अपनाकर न केवल इन दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है, बल्कि पेट भी हल्का और साफ महसूस होता है।

योग विशेषज्ञ डॉक्टर हंसा योगेंद्र का मानना है कि सोने से पहले किए गए छोटे-छोटे कदम शरीर के प्राकृतिक डिटॉक्स को बढ़ावा देते हैं और पाचन क्रिया को सक्रिय बनाते हैं।

  • जीरे का पानी
  • जीरा आमतौर पर हर रसोई में मौजूद होता है, लेकिन इसके फायदे बहुत गहरे हैं। डॉक्टर योगेंद्र के अनुसार, जीरे का पानी पीने से पेट की गैस निकलती है, कब्ज कम होती है और पाचन तंत्र सक्रिय होता है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें