Get App

Eyesight Improve Tips: आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? यहां जानें घरेलू उपाय, बाज जैसी तेज हो जाएगी नजर

Eyesight Improve Tips: आंखों का ख्याल रखने के लिए सही खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि आंखों की रोशनी बढ़े। अगर आप चश्मा लगाते हैं तो खानापन को ठीक कर इसे भी हटा सकते हैं। इसके लिए आप त्रिफला, आंवला जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 3:07 PM
Eyesight Improve Tips: आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? यहां जानें घरेलू उपाय, बाज जैसी तेज हो जाएगी नजर
Eyesight Improve Tips: सही लाइफस्टाइल और कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

आंखें हमारे शरीर के जरूरी 5 संवेदी अंगों में से एक है। जितना शरीर के अन्य अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। उतना ही आंखों को स्वस्थ रखना जरूरी है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। मोबाइल, टीवी, लेपटॉप जैसे गैजेट हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आजकल 5 साल का बच्चा भी आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए तंदुरुस्त बनाई जा सकती है। बशर्ते इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

आपको आंखों की समस्या के कारण कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंखों की समस्याओं को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है।

मोमबत्ती से बढ़ाएं आंख की रोशनी

मोमबत्तियाँ आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसी स्थिति में भी यह उपाय कारगर है। अपनी आंखों के सामने मोमबत्ती जलाएं। उस पर अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। ऐसे में आपकी नजर मजबूत हो जाएगी। साफ पानी से अपनी आंखों को धोएं। इससे आंखें तरोताजा हो जाती हैं। इस तकनीक से आंखों की रोशनी भी बेहतर होगी। यह तकनीक भी किसी राणबाण से कम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें