Get App

Health Tips: गेहूं का आटा है बीमारी की जड़, इस मिक्स आटे से शरीर होगा फौलादी, जानें कैसे करें सेवन

Health Tips: गेहूं का आटा बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। इस आटे से बनी रोटियां खाने से शरीर को फायदा भी मिल सकता है। इसके नुकसान भी होते हैं। ऐसे में हेल्थ से जुड़े जानकार मक्का, जौ, ज्वार बाजारा रागी जैसे अनाजों के मिक्स आटे की रोटियों का सेवन करने की सलाह देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 1:30 PM
Health Tips: गेहूं का आटा है बीमारी की जड़, इस मिक्स आटे से शरीर होगा फौलादी, जानें कैसे करें सेवन
Health Tips: गेहूं अपने देश का एक प्रमुख अनाज है, जिसका रोजाना सेवन किया जाता है।

गेहूं के आटे की रोटी हमारे खाने का अहम हिस्सा है। भारत ही नहीं दुनियाभर में इसे पसंद किया जाता है। इससे रोटी के अलावा ब्रेड और अन्य चीजें भी बनाई जाती हैं। इस आटे की रोटी के कई फायदे हैं लेकिन कुछ लोग इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। माना जाता है कि इसे खाने से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गेहूं के आटे की रोटियां छोड़ देनी चाहिए। अगर गेहूं के आटे की रोटियां नहीं खाना चाहते हैं तो फिर किस आटे की रोटियां आपके लिए बेहतर होंगी?

दरअसल, ज्यादा गेहूं का आटा खाने से पेट में गैस, सूजन या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गेहूं में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है। तब ऐसी स्थिति में पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। अगर गेहूं खाने के बाद आप पेट में ऐसी कोई दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपको गेहूं से एलर्जी हो सकती है।

यह मिक्स आटा किसी रामबाण से कम नहीं

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि गेहूं, मक्का, ज्वार, रागी, जौ, ज्वार, काले चने, कंगनी, बाजरा के मिक्स आटे की रोटियों का सेवन करें। गेहूं का आटा हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो यह हमारी सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है। इस मल्टी ग्रेन रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर खत्म हो जाती है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग नहीं होती – जो वेट लॉस में मदद करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें