Respiratory health tips: खांसी-जुकाम से लेकर सांस फूलने तक, ये 5 मसाले हैं हर दर्द की दवा

Spices to help respiratory health: आपके किचन में कई ऐसे मसाले होंगे, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपके फेफड़ों और श्वसन तंत्र को भी ताकतवर बनाते हैं। इन मसालों को अपनी डाइट में शामिल करके आप प्रदूषण से होने वाली सांस संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं और श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बना सकते हैं

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
Spices to help respiratory health: पिज्जा में स्वाद बढ़ाने वाला ओरेगैनो सिर्फ टेस्ट ही नहीं, हेल्थ में भी जबरदस्त योगदान देता है।

आजकल वायु प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि कई बड़े शहरों की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ये जहरीली हवा हमारे फेफड़ों और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है, जिससे खांसी, अस्थमा और अन्य सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में हमें न सिर्फ शुद्ध हवा की आवश्यकता है, बल्कि हमें अपने आहार में ऐसे मसालों को शामिल करना चाहिए, जो श्वसन तंत्र को मजबूत करें और प्रदूषण से बचाव में मदद करें। आपके किचन में छुपे कुछ ऐसे मसाले हैं, जो आपके फेफड़ों के रक्षक बन सकते हैं।

इन मसालों का नियमित सेवन न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा, बल्कि श्वसन तंत्र को भी इम्यून बनाए रखेगा। आइए जानते हैं, वो कौन से मसाले हैं जो प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ फेफड़ों को भी सुरक्षित रखते हैं।

हल्दी


हल्दी के अंदर मौजूद करक्यूमिन नामक यौगिक, प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये फेफड़ों में सूजन को कम करने और संक्रमण से लड़ने में बेहद असरदार है। रोजाना हल्दी वाला दूध या हल्दी वाली चाय पीना फेफड़ों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।

अदरक

अदरक में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये आपके फेफड़ों की सफाई करके श्वसन तंत्र को चुस्त-दुरुस्त रखता है। अदरक की चाय या शहद के साथ इसका सेवन आपके सिस्टम को इम्यून बनाए रखता है।

लहसुन

लहसुन में मौजूद 'एलिसिन' एक शक्तिशाली सल्फर कंपाउंड है जो एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ये जिद्दी कफ को बाहर निकालने में मदद करता है और सांस संबंधी संक्रमणों से आपकी रक्षा करता है।

ओरेगैनो

पिज्जा में स्वाद बढ़ाने वाला ओरेगैनो सिर्फ टेस्ट ही नहीं, हेल्थ में भी जबरदस्त योगदान देता है। इसमें एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी और सर्दी से बचाव करते हैं। ओरेगैनो ऑयल या पाउडर को सूप और चाय में डालकर लेने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

लाल मिर्च

लाल मिर्च में पाया जाने वाला 'कैपसेसिन' कफ को ढीला कर फेफड़ों से बाहर निकालता है। इसका तीखापन श्वसन नलियों को खोलता है और संक्रमण से बचाता है। इसे सूप, चाय या सब्जियों में डालकर लिया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Harsingar: सुंदरता के साथ-साथ सेहत का खजाना, इन 5 रोगों में देता है चमत्कारी फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।