Get App

Moringa Benefits: ये छोटा पौधा 300 बीमारियों का इलाज, ब्लड शुगर और सूजन में फायदेमंद

Moringa Health Benefits: छतरपुर में मुनगा की लोकप्रियता बढ़ रही है। सहजन के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा स्वादिष्ट सब्जी बनाने के साथ ही 300 से अधिक बीमारियों में राहत भी देता है। लोग इसे अपने स्वास्थ्य के लिए अपनाने लगे हैं और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 1:30 PM
Moringa Benefits: ये छोटा पौधा 300 बीमारियों का इलाज, ब्लड शुगर और सूजन में फायदेमंद
Moringa Health Benefits: छतरपुर और आसपास के इलाकों में लोग अब घरों में मुनगा के पौधे लगाना शुरू कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का छतरपुर जिला इन दिनों मुनगा नामक पौधे की वजह से काफी चर्चा में है। मुनगा, जिसे सहजन, मोरिंगा या सुजना के नाम से भी जाना जाता है, अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण खासा लोकप्रिय हो गया है। यह पौधा न केवल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, बल्कि इसकी सब्जी भी स्वाद में लाजवाब और पोषण से भरपूर होती है। छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में मुनगा की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग इसे अपने घरों में उगाने लगे हैं और अपने खानपान का हिस्सा बना रहे हैं।

किसान भी अब इसे एक लाभदायक फसल के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि मुनगा कम पानी और देखभाल में भी ज्यादा मेहनत नहीं मांगता। यह पौधा बंजर और सूखे इलाकों में भी आसानी से उग जाता है, जिससे यह बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र के लिए आदर्श माना जा रहा है।

मुनगा का आयुर्वेदिक महत्व

मुनगा का वैज्ञानिक नाम Moringa Oleifera है। आयुर्वेद में इसे 300 से अधिक बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये पौधा साल भर फल देता है और इसकी लंबी फलियां यानी ड्रमस्टिक खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। छतरपुर के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि मुनगा में एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण होते हैं। ये श्वास संबंधी बीमारियों, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और शरीर की सूजन घटाने में बहुत प्रभावी है। इसके पत्ते और फलियां दोनों ही औषधीय दृष्टि से लाभकारी माने जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें