Get App

कोरोना ने फिर दी दस्तक, तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, कितना खतरनाक है ये नया वेरिएंट...यहां जानें सबकुछ

New Wave of COVID-19 : कोरोना के इन वेरिएंट्स के फैलने से भारत समेत कई देशों अलर्ट हो गए हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में कोविड के मामलों को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 19 मई तक भारत में कोविड-19 के 93 एक्टिल मामले हैं। मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि, हालात पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2025 पर 7:35 PM
कोरोना ने फिर दी दस्तक, तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, कितना खतरनाक है ये नया वेरिएंट...यहां जानें सबकुछ
एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

लॉकडाउन, वैक्सीन, मास्क और रेमडेसिविर...इन शब्दों को आप भूले नहीं होंगे। इन शब्दों को सुनते ही आपके आंखों के सामने से भी पांच साल पुराना मंजर गुजर जाता होगा। ऐसा मंजर जिसे हम याद भी ना करना चाहे। कोविड का वही दौर एक बार फिर लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में कोरोना के नए मामलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस बार कोरोना के संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है।

एशिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा कोराना

सिंगापुर में मई की शुरुआत में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। जहां अप्रैल के आखिरी हफ्ते में करीब 11 हजार केस थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 14,000 से ज्यादा हो गई है। यहां मामलों में 28% का इजाफा हुआ है। वहीं, रोजाना अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन गंभीर (ICU) मरीजों की संख्या कम हुई है। हांलाकि अब तक ये जानकारी नहीं सामने आई है कि क्या नए वेरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं। फिर भी, हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

चीन और थाईलैंड में भी लेकर वहां की सरकार अलर्ट मोड में है। चीन में लोगों को कोविड के बूस्टर शॉट लेने की सलाह तक दी गई है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज एंज प्रिवेंशन के मुताबिक, कोविड की लहर जल्द ही तेज हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें