ज्यादा जलेबी और समोसा खाना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए जलेबी और समोसा को संभल कर खाने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश परमोटापे का खतरा मंडरा रहा है। 2050 तक 45 करोड़ लोग मोटापे का शिकार होंगे। इसके बाद भारत इस मामले में सिर्फ अमेरिका से पीछे रहेगा। समोसा और जलेबी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
