खर्राटे लेना लगभग आम बात हो गई है। बहुत से लोग होते हैं जो रात में सोते समय खर्राटे लेते हैं। कुछ लोग खर्राटे इतना तेज लेते हैं कि आसपास सो रहे लोगों की नींद उड़ जाती है। ये मामूली लगने वाले खर्राटे गंभीर बीमारी का शिकार भी बना सकते हैं। रात में ज्यादा जोर से खर्राटे लेने से सेहत की बैंड बज सकती है। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। हालांकि लगभग हर कोई कभी न कभी खर्राटे लेता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक क्रोनिक समस्या हो सकती है। आसान भाषा में रोज-रोज खर्राटे लेना अनहेल्दी होता है। इसके अलावा खर्राटे लेना आपके पार्टनर के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है।