Get App

डायबिटीज टेस्ट करने का ये है बेस्ट तरीका, जानें कितना होना चाहिए नॉर्मल शुगर

Diabetes Test for Diagnosis: डायबिटीज का पता लगाने के लिए ब्लड में ग्लूकोज लेवल की जांच की जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ब्लड में कितना ग्लूकोज लेवल को नॉर्मल माना जा सकता है और डायबिटीज का पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट बेहतर है, आइये जानते हैं विस्तार से

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 11, 2024 पर 7:25 AM
डायबिटीज टेस्ट करने का ये है बेस्ट तरीका, जानें कितना होना चाहिए नॉर्मल शुगर
Diabetes Test for diagnosis: आमतौर पर 140 mg/dL (7.8 mmol/L) से कम ब्लड शुगर का स्तर सामान्य माना जाता है।

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। यह साइलेंट किलर बीमारी होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि शरीर में नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होता है और इसका हाई रेंज कितना होता है?

डायबिटीज का पता लगाने के लिए ब्लड में ग्लूकोज लेवल की जांच की जाती है. अगर टेस्ट में आपके खून में ग्लूकोज लेवल तय सीमा से ज्यादा पाया जाता है तो आपको डायबिटीज की बीमारी है।

नार्मल शुगर लेवल कितना होता है?

ब्लड शुगर खाली पेट और खाने के बाद चेक किया जाता है। खाने से पहले शरीर का फास्टिंग ब्लड शुगर चेक किया जाता है और खाने के बाद शुगर लेवल चेक किया जाता है। फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 60mg/dL से 100 mg/dL के बीच हो, तो इसे नॉर्मल माना जाता है। खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 120 से 140 mg/dL के बीच होना चाहिए। इसे नॉर्मल माना जाता है। इसका मतलब ये है कि आपको डायबिटीज नहीं है। अगर यह 200 mg/dL से ऊपर है तो इसका मतलब है कि आपका शुगर बढ बढ़ा हुआ है। लेकिन अगर यह 300 mg/dL से ऊपर चला जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें