Agni 5 Missile Test: भारत-चीन सीमा पर तनाव जारी है। तवांग में संघर्ष से सीमा पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच भारत ने अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 (Agni-5ICBM) का सफल परीक्षण किया। यह टेस्ट रात में किया गया है। पहली बार इस मिसाइल को पूरी रेंज में दागा गया है। रक्षा सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि भारत ने सफलतापूर्वक अग्नि-5 मिसाइलों नाइट ट्रायल किया। ये परीक्षण ओडिशा द्वीप के अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) द्वीप से किए गए हैं। इसकी मारक क्षमता 5,000 किमी से ज्यादा है। परीक्षण में डमी वॉर-हेड का इस्तेमाल किया गया था। इस परीक्षण को नई तकनीकी (technologies) और उपकरणों (equipment) के साथ किया गया था। ये मिसाइल पहले से हल्की है।
