Get App

Air Pollution: देश का सबसे प्रदूषित शहर बना ये शहर, दिल्ली से भी जहरीली हुई हवा, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं?

Air Pollution: देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 शहर सिर्फ बिहार के हैं। आने वाले समय में दिल्ली की तरह बिहार के इन शहरों के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 1:07 PM
Air Pollution: देश का सबसे प्रदूषित शहर बना ये शहर, दिल्ली से भी जहरीली हुई हवा, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं?
Air Pollution: सिर्फ एक शहर मंगुराहां को छोड़ दें तो बिहार के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi AQI) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की चर्चा तो हमेशा होती रहती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार (Bihar AQI) में प्रदूषण विकराल रूप लेता जा रहा है। देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 शहर सिर्फ बिहार के हैं। आने वाले समय में दिल्ली की तरह बिहार के इन शहरों के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के बेगूसराय (Begusarai AQI) की हवा देश भर में सबसे जहरीली है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रविवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में देश का सबसे प्रदूषित शहर बेगूसराय (474) रहा। जबकि 179 शहरों की लिस्ट में दरभंगा प्रदूषण लेबल 446 के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहरीली हवा की यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर बताई जा रही है। इस कारण लोग विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे हैं।

सिर्फ एक शहर मंगुराहां को छोड़ दें तो बिहार के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है। राजधानी पटना में भी AQI का बहुत बुरा हाल है। अधिकतम इलाकों में AQI 400 से ऊपर है। सीवान और दरभंगा में AQI बहुत खराब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें