Amarnath Yatra Resumes: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) दोबारा शुरू हो गई है। मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा तीन दिन बाद मंगलवार को स्थानीय आधार शिविर से फिर से शुरू कर दी गई। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि रामबन खंड पर मरम्मत कार्य को लेकर हाईवे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत के बाद खोल दिया गया है।
