दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया अब जमानत पर बाहर हैं। ये दोनों ही दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। पार्टी इस अहम समय पर अपने नेतृत्व के फिर से सामने आने से खुश है, लेकिन कानूनी संकट अभी भी उस पर मंडरा रहा है। दरअसल नेताओं के अलावा, खुद आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है। हमारे सहयोगी News18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब आगे पार्टी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
