Get App

'अल्लाह सब देख रहा': एनकाउंटर के बाद असद को दफनाया गया, दुखी अतीक अहमद के जेल में नहीं रुक रहे आंसू

Atiq Ahmed: अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत लेने के लिए अतीक ने प्रयागराज की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि याचिका पर सुनवाई होने से पहले ही इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार असद को दफना दिया गया। असद के परिवार का कोई भी सदस्य उसके जनाजे में मौजूद नहीं था। ऐसे में नाना और फूफा ने आखिरी रस्में को किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 15, 2023 पर 3:45 PM
'अल्लाह सब देख रहा': एनकाउंटर के बाद असद को दफनाया गया, दुखी अतीक अहमद के जेल में नहीं रुक रहे आंसू
Asad Ahmed Funeral: अतीक अहमद के 19 वर्षीय बेटे असद का शनिवार को प्रयागराज में दफनाया गया

Asad Ahmed Funeral: गैंगेस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को शनिवार को प्रयागराज के कसारी मसारी गांव में उसके दादा के बगल में दफनाया गया। असद की दो दिन पहले झांसी में यूपी एसटीएफ (STF) के साथ एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत लेने के लिए अतीक ने प्रयागराज की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि याचिका पर सुनवाई होने से पहले ही इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार असद को दफना दिया गया। असद के परिवार का कोई भी सदस्य उसके जनाजे में मौजूद नहीं था। ऐसे में नाना और फूफा (अतीक की बहन के पति) ने आखिरी रस्में को किया।

सूत्रों ने बताया कि असद के जनाजे में नहीं जा पाने के चलते अतीक अहमद "बेहद दुखी" है, और लॉकअप के अंदर एक बोरी पर लेटे हुए आंसू बहा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अतीक ने पुलिसकर्मियों से कहा, "मेरे बेटे के जनाजे में शामिल होना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। अल्लाह सबकुछ देख रहा है। वह किसी को भी माफ नहीं करेगा। तुम सब मेरे पूरे परिवार को बर्बाद करना चाहते हो।"

हमारे सहयोगी चैनल News18 ने एक दिन पहले बताया था कि अतीक अपने बेटे के आखिरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, अतीक और उसके भाई अशरफ दोनों से पुलिस ने करीब 23 घंटे पूछताछ की। इस दौरान वह अपने परिवार के लिए रहम की गुहार लगाता रहा और बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मांगता रहा। बेटे के गम में अतीक की तबियत भी बिगड़ गई, जिसके बाद रात करीब 10 बजे उसे हथकड़ी लगाकर प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें