Get App

Ayodhya: पाकिस्तान सहित दुनिया के 155 देशों की नदियों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दिल्ली के राम भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भव्य 'जलाभिषेक' करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों का पानी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री टीम से प्राप्त 'जल कलश' की पूजा करेंगे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 12:03 PM
Ayodhya: पाकिस्तान सहित दुनिया के 155 देशों की नदियों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक
Ayodhya: दुनिया भर के देशों से लाए गए जलकलश पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे

Ayodhya Ram Mandir Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 23 अप्रैल को दुनिया के 155 देशों की नदियों के जल से भगवान रामलला की मूर्ति का भव्य जलाभिषेक (Jalabhishek) करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है।

राय ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली के राम भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भव्य 'जलाभिषेक' करने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को विभिन्न महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों का पानी सौंपेगी।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री टीम से प्राप्त 'जल कलश' की पूजा करेंगे। राय ने बताया कि कलश में पाकिस्तान की रावी नदी (Ravi river in Pakistan) समेत 155 देशों की नदियों का जल होगा।

राय ने बताया कि दुनिया भर के देशों से लाए गए जलकलश पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें