Navratri 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान अयोध्या में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिबंध 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक लागू रहेगा, जो हिंदुओं के लिए धार्मिक महत्व का समय है। अयोध्या जिला प्रशासन ने नवरात्र उत्सव के दौरान तीन से 11 अक्टूबर तक जिले में सभी प्रकार के मांस उत्पादों की बिक्री, वितरण और परोसने पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार (1 अक्टूबर) को घोषणा की।