Get App

Ram Mandir: राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं- PM Modi

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामभक्तों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया और रामललाल की मूर्ति का अनावरण किया है। इस समारोह के बाद उन्होंने कहा, "दशकों के लंबे इंतजार के बाद हमारे राम वापस आए हैं। अब हमारे राम टेंट में नहीं रहेंगे। यह क्षण बहुत पवित्र है और भगवान राम का हम सब पर आशीर्वाद है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 3:03 PM
Ram Mandir: राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं- PM Modi

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामभक्तों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया और रामललाल की मूर्ति का अनावरण किया है। इस समारोह के बाद उन्होंने कहा, "दशकों के लंबे इंतजार के बाद हमारे राम वापस आए हैं। अब हमारे राम टेंट में नहीं रहेंगे। यह क्षण बहुत पवित्र है और भगवान राम का हम सब पर आशीर्वाद है। हमने गुलामी की बेड़ियाँ तोड़ दी हैं और अंततः इस क्षण का हिस्सा बन गए हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि उस कालखंड (यानी त्रेतायुग) में वियोग सिर्फ 14 सालों का था लेकिन इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों साल का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। पीएम मोदी ने कहा, "राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं।" उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा हैं। राम भारत के आधार हैं, राम भारत के विचार।

'प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना'

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे और ये कितनी बड़ी रामकृपा है कि हम इस पल को जी रहे हैं, इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं। मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं कि हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गयी होगी जिसके चलते हम इतनी सदियों तक ये कार्य नहीं कर पाए। आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है, प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें