PM Modi Brics Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के ग्रोथ इंजन बनेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया है। पिछले कुछ वर्षों में, मिशन मोड में किए गए कामों के चलते भारत में व्यापार करने में आसानी हुई है। हमने पब्लिक सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन और सुशासन पर फोकस किया है। आज भारत में UPI का इस्तेमाल सभी स्तरों पर किया जाता है। आज दुनिया के सभी देशों में, भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।
