Get App

Bulli Bai Case: सोशल मीडिया के लिए और भी सख्त नियम बनाने को तैयार है सरकार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष से मांगा सहयोग

इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया की हम सभी के जीवन में बहुत अहमियत है, हालांकि उन्होंने कहा कि Social Media का इस्तेमाल करने वाले कुछ युवा इसका दुरुपयोग भी करने लगते हैं, इसे कैसे रोकना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 6:41 PM
Bulli Bai Case: सोशल मीडिया के लिए और भी सख्त नियम बनाने को तैयार है सरकार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष से मांगा सहयोग
Bulli Bai जैसी वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई पर वैष्णव ने कहा कि यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है, उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है

Social Media Rules: केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनियों को जवाबदेह बनाने और इंटरनेट पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले के मुकाबले और सख्त नियम लाने को तैयार है। इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर सख्त नियम लाने के लिए विपक्षी दल से सहयोग की अपील की।

अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि सोशल मीडिया को और अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है और इस विषय पर राजनीतिक सहमति होने पर कठोर नियम लाए जा सकते हैं। वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब कभी सरकार ने सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने के लिए कोई कदम उठाया तो विपक्ष का आरोप था कि सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा नहीं है।

मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाली 'बुली बाई' जैसी वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामला के संज्ञान में आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी महिलाओं और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने की खातिर संतुलन और आम सहमति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के नियमों को मजबूत बनाना होगा और अगर विपक्ष सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाता है, तो यह गलत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें