Google vs Indian App Developers: भारतीय ऐप डेवलपर्स को कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की तरफ से तगड़ा झटका लगा है। सीसीआई ने प्ले स्टोर बिलिंग पॉलिसी मामले में गूगल के खिलाफ अंतरिम राहत की उनकी याचिका 20 मार्च को खारिज कर दिया। इससे पहले 15 मार्च को सीसीआई ने जो ऑर्डर पास किया था, उसमें कहा गया था कि गूगल की यूजर च्वाइस बिलिंग (UCB) सिस्टम प्राइमा फेसी यानी पहली नजर में कॉम्पटीशन एक्ट, 2002 का उल्लंघन है। अब एक हफ्ते के भीतर ही सीसीआई ने भारतीय ऐप डेवलपर्स को फिलहाल कोई राहत देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा सीसीआई ने डायरेक्टर जनरल को एक जांच करने और इसकी रिपोर्ट 60 दिनों के भीतर दाखिल करने को कहा है। सीसीआई ने यह आदेश शादीडॉटकॉम और कुकुएफएम समेत कुछ भारतीय ऐप डेवलपर्स के एक ग्रुप की याचिका पर सुनाया है।
