बिजली बिल को लेकर केंद्र सरकार ने आज बड़ा बदलाव किया है। बिजली की जो सामान्य दरें है, दिन में उससे करीब 10-20 फीसदी रेट पर बिजली मिल सकती है। केंद्र सरकार ने आज इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर) रूल्स, 2020 में संशोधन किया है और मौजूदा पावर सिस्टम में दो अहम बदलाव किया है। इसके तहत टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ सिस्टम को लागू किया गया है और स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रावधान भी आसान किए गए हैं। पावर मिनिस्ट्री ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इन बदलावों की जानकारी दी है।
