Get App

Chenab Rail Bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार, अब लोग ट्रेन से कश्मीर की कर सकेंगे यात्रा

Chenab Rail Bridge: लगभग दो दशकों के बाद जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो गया है। ट्रेनें जल्द ही कश्मीर की वादियों में तेज रफ्तार से दौड़ेंगी। यह रेलवे पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है और यह 1,315 मीटर लंबा है। अधिकारियों ने मनीकंट्रोल को बताया कि जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जल्द ही शुरू होने जा रहा है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 2:42 PM
Chenab Rail Bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार, अब लोग ट्रेन से कश्मीर की कर सकेंगे यात्रा
Chenab Rail Bridge: यह रेलवे पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है और यह 1,315 मीटर लंबा है

Chenab Rail Bridge: लगभग दो दशकों के बाद जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो गया है। ट्रेनें जल्द ही कश्मीर की वादियों में तेज रफ्तार से दौड़ेंगी। यह रेलवे पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है और यह 1,315 मीटर लंबा है। अधिकारियों ने मनीकंट्रोल को बताया कि जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जल्द ही शुरू होने जा रहा है। भारत के पहले केबल आधारित रेलवे पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुल पर काम कर रहे रेलवे इंजीनियरों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस महीने की शुरुआत में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया था।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के सिविल इंजीनियर तसदुक हुसैन ने मनीकंट्रोल से कहा कि हमने आखिरकार पुल पर काम पूरा कर लिया है। बहुत जल्द जम्मू से श्रीनगर के बीच ट्रेनें चलेंगी। यह पुल दोनों ओर बाकल और दुग्गा रेलवे स्टेशनों को जोड़ेगी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बना यह पुल जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू से करीब 80 किलोमीटर दूर बन रहे इस पुल पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

बहुप्रतीक्षित दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल नदी के ऊपर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर चिनाब नदी तक फैला है। यह रेलवे पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर लंबा है। रेलवे पुल नदी के तल से 1,178 फीट ऊपर है, जो कटरा से बनिहाल को एक महत्वपूर्ण लिंक बनाता है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है, जो 35,000 करोड़ रुपये की एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। कटरा और रियासी स्टेशनों के बीच बनाया जा रहा अंजी पुल केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पड़ता है।

ट्रेन से कश्मीर की कर सकेंगे यात्रा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें