Chennai Rain Updates: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। दक्षिण भारत में 29 अक्टूबर को उत्तर-पूर्व मानसून के आगमन के बाद से ही तमिलनाडु के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेन्नई और आसपास के जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में बुधवार तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। पिछले 24 साल में तीसरी बार इतनी अधिक बारिश हुई है।
