Cold Wave: पारा के कई डिग्री गिरने के कारण कड़ाके की ठंड ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों को अपने आगोश में ले लिया है। इस क्षेत्र के शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, राज धानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
