Get App

Weather Updates: राजस्थान में सर्दी का कहर! चूरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, जानें अन्य राज्यों का हाल

तापमान में भारी गिरावट की वजह से घरों के बाहर खड़े वाहनों और पेड़-पौधों पर बर्फ जम गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2021 पर 6:56 PM
Weather Updates: राजस्थान में सर्दी का कहर! चूरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, जानें अन्य राज्यों का हाल
अन्य राज्यों में भी न्यूनतम तापमान -1.6 से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

Weather Updates: राजस्थान में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट है जहां रात का पारा लगातार दूसरी रात शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बीती शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात राज्य के सीकर, चूरू, करौली एवं चित्तौडगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर को चूरू में न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य डिग्री से नीचे (-) 4.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में (-) 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kolkata Municipal Elections: कोलकाता नगर निकाय चुनाव के दौरान देसी बम विस्फोट में 3 मतदाता घायल, 1 गिरफ्तार

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्यान शर्मा के अनुसार शनिवार रात को चूरू में पिछले 12 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिसंबर माह में चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर 1973 को दर्ज किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें