Covid-19 News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलों में वृद्धि के साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28,303 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में 13 फीसदी का उछाल देखा गया है। इससे पहले गुरुवार को 5,335 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए थे।
