केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने सोमवार को संसद को बताया कि भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal) बाघ (Tiger) है और सरकार का इरादा गाय (Cow) को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देने का नहीं है। रेड्डी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद भागीरथ चौधरी की तरफ से उठाए गए कई सवालों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने संस्कृति मंत्रालय से पूछा था कि क्या सरकार भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग 'गौमाता' (गाय) को मान्यता देने का इरादा रखती है? राष्ट्रीय पशु के रूप में संसद में कानून लाकर भारतीय एवं 'सनातन संस्कृति' के संरक्षण एवं पुनरुद्धार पर विचार किया जा रहा है।
