क्रिकेट को चाहने वालों के लिए इस बार का इंडियन प्रिमयर लीग 2022 (IPL 2022) दोगुना रोमांचक होने वाला है। BCCI ने IPL 2022 को भारत में ही कराने का फैसला किया है। बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोनावायरस कुछ ज्यादा गंभीर स्थिति पैदा नहीं करता, तब तक ये IPL भारत में ही खेले जाने की संभावना है। हालांकि, BCCI ने प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू की कोई जानकारी नहीं दी।
