Get App

IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने लिया वापस, 15.25 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2022: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 15.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। ईशान IPL 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2022 पर 5:13 PM
IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने लिया वापस, 15.25 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी
ईशान किशन को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने लिया वापस (FILE PHOTO)

IPL Mega Auction: ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय सर्किट में आने वाले युवाओं में से एक रहे हैं और विकेटकीपर-बल्लेबाज को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में बड़ी राशि मिलने की उम्मीद थी। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किशन के लिए बोली शुरू की और युवा खिलाड़ी में बड़ी दिलचस्पी दिखाई।

पंजाब के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस बोली में शामिल हुआ, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने देर से एंट्री की। आखिर में, किशन को उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को 15.25 करोड़ रुपए में बेचा गया।

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के बैटिंग लाइनअप में एक अहम नाम था और बैटिंग ऑर्डर में काई अलग-अलग पॉजिशन पर सफल रहा है। मुंबई और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पिचों ने उन्हें वास्तव में अच्छी तरह से अनुकूल किया और उन्होंने कई अद्भुत पारियां खेलीं।

23 साल के ईशान को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा गया है और उन्होंने 2016 के U19 विश्व कप में भी फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। 61 IPL मैचों में 1452 रन के साथ, किशन ने अब तक नौ अर्द्धशतक बनाए हैं और विशेष रूप से पावरप्ले में वे मैदान के हर हिस्से में धमाका कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें