Get App

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पदक विजेताओं को Bitcoin SIP अवॉर्ड देगी Bitbns

कंपनी की ओर से ओलंपिक में पदक विजेताओं के एकाउंट में बिटकॉइन SIP क्रेडिट किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 8:51 AM
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पदक विजेताओं को Bitcoin SIP अवॉर्ड देगी Bitbns

देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान की एक अनूठी पहल की गई है। क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Bitbns ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पदक विजेताओं को Bitcoin SIP अवॉर्ड्स देने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये, सिल्वर जीतने वाले को 1 लाख रुपये और ब्रॉन्ज विजेताओं को 50,000 रुपये का बिटकॉइन SIP दिया जाएगा।

इसकी शुरुआत वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू और बेडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडओलल विजेता पी वी सिंधु से होगी।

Bitbns के CEO गौरव दहाके ने कहा, "देश इस सबसे बड़े वैश्विक खेल आयोजन के साथ 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर रहा है। Bitbns को इसके साथ जुड़कर गर्व है और कंपनी देश के ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करने की अपनी ओर से कोशिश कर रही है।"

उनका कहना था, "भारतीय एथलीटों के ओलंपिक में पदक जीतने से उनके सपनों के पूरा होने के साथ ही देश के लोगों को एक वैश्विक मंच पर गर्व का अनुभव हुआ है। मैं मीराबाई चानू और पी वी सिंधु को देश के लिए पदक लाने पर बधाई देना चाहता हूं।"

दहाके ने बताया कि बिटकॉइन और Ethereum पिछले एक दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट्स रहे हैं और इनसे बहुत अधिक रिटर्न मिला है। कंपनी उन्हें इससे जुड़ा उपहार देकर सम्मानित करना चाहती है।

Bitbns की ओर से देश के पदक विजेताओं के एकाउंट में Bitcoin SIP क्रेडिट किए जाएंगे। इन्हें ये विजेता बाद में KYC को पूरा कर हासिल कर सकेंगे।  SIP की अवधि तीन से पांच वर्ष की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें