Get App

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी! हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी

Delhi Flood: बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। वहीं, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2023 पर 8:24 PM
Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी! हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी
Delhi Flood: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी

Delhi Flood: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने हरियाणा (Haryana) की तरफ से हथिनीकुंड बैराज (Hathni Kund barrage) से यमुना नदी (Yamuna River) में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को बाढ़ की चेतावनी (Flood Warning) जारी की। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में कहा, "शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,05,453 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के चलते पहली चेतावनी जारी की जा रही है।"

बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है।

वहीं, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर रविवार दोपहर एक बजे 203.18 मीटर था, जबकि खतरे का स्तर 204.5 मीटर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें