Get App

दिल्ली में 23 अगस्त से अब रात 8 बजे के बाद भी खुले रह सकते हैं बाजार, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2021 पर 3:11 PM
दिल्ली में 23 अगस्त से अब रात 8 बजे के बाद भी खुले रह सकते हैं बाजार, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण बाजारों पर लगाई गई पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि सोमवार से पाबंदियां हटा दी जाएंगी।

सीएम केजरीवाल ने कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देजनर शनिवार को पाबंदियां हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि 23 अगस्त से राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे के बाद भी बाजार खुले रह सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है।

तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में लड़कियों का लड़कों के साथ पढ़ने पर लगाया प्रतिबंध

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, अभी तक करोना के चलते दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी। कम होते मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाज़ार अपने सामान्य समयानुसर खुल सकेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी फैलने के बाद से 12वीं बार एक दिन में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। इससे पहले, 18, 24, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त और 20 अगस्त को भी मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इस साल दो मार्च को भी दिल्ली में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। शनिवार का फैसला दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में 9 अगस्त से साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति देने के एक हफ्ते बाद आया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें