Winters Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। आज यानी सोमवार तड़के दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह मध्यम कोहरा था। मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD ने उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी बात कही है।
