Get App

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होगा नर्सरी में एडमिशन, चेक करें डिटेल्स

Delhi Nursery Admission: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के मुताबिक सभी प्राइवेट स्कूलों को 28 नवंबर तक अपना एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 9:11 AM
Delhi Nursery Admission: दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होगा नर्सरी में एडमिशन, चेक करें डिटेल्स
दिल्ली में प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में एडमिशन 1 दिसंबर से शुरू होगा।

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में एडमिशन का प्रोसेस एक बार फिर शुरू होने वाला है। दिल्ली सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर एरिया में अकाडमिक ईयर 2023-24 के लिए प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में एडमिशन 1 दिसंबर से शुरू होगा। सर्कुलर में कहा गया है कि लिस्ट की घोषणा 20 जनवरी 2023 को की जाएगी। एडमिशन की प्रोसेस की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है।

1 दिसंबर से करना होगा पेरेंट्स को एडमिशन के लिए अप्लाई

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के मुताबिक सभी प्राइवेट स्कूलों को 28 नवंबर तक अपना एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करना होगा और अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर होगी। पेरेट्स के पास नर्सरी में एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से 23 तक का समय अप्लाई करने के लिए मिलेगा।

20 जनवरी को जारी होगी पहली लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें