Swati Maliwal Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के पीए यानी निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को आरोपी बनाया है। विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने विभव कुमार को समन जारी किया था जिसके तहत विभव को आयोग के सामने 17 मई को 11 बजे पेश होना है।
