Get App

दिल्ली को अगले दो महीने में मिलेंगे 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, बैटरी बदलने की भी होगी सुविधा

महत्वाकांक्षी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अगस्त 2020 में लाया गया था। इसका लक्ष्य 2024 तक कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी में 25% की बढ़ोत्तरी करना है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 3:42 PM
दिल्ली को अगले दो महीने में मिलेंगे 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, बैटरी बदलने की भी होगी सुविधा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में 11 चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राष्ट्रीय राजधानी को अगले दो महीने में 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन (Electric Vehicle Charging Stations with Battery Swapping Points) मिलेंगे। सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को ऐसे 11 चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी बदलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले बैटरी बदलने के प्वाइंट और चार्जिंग स्टेशन अलग-अलग होते थे। लेकिन अब ये सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी। इन 11 स्टेशनों पर चार्जिंग के 73 प्वाइंट हैं। अगले दो महीने में दिल्ली को ऐसे 100 चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि महत्वाकांक्षी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अगस्त 2020 में लाया गया था। इसका लक्ष्य 2024 तक कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें